जनपद बांदा।
सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले समाजसेवी सुमित शुक्ला को केसरिया हिंदू वाहिनी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्रा द्वारा शिवशंकर त्रिपाठी के अनुमोदन पर की गई। सुमित शुक्ला ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर सहेवा गांव, की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। इसके अलावा वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। तालाबों की सफाई, वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाना उनकी प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। नियुक्ति के बाद सुमित शुक्ला ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन की विचारधारा को जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। सुमित शुक्ला के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। पंकज प्रजापति, भास्कर यादव, सत्यम शुक्ला, विनोद मिश्रा, रमेश प्रजापति, रवि मिश्रा, हर्ष मिश्रा सहित अन्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


