जनपद बांदा।
शनिवार 1 अगस्त 2026 को जनपद बांदा में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशानुसार एक रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन पंडित जे०एन० पीजी कॉलेज के खेल मैदान से महाराणा प्रताप चौराहा, बीएसए ऑफिस, डीएम कॉलोनी होते हुए वापस जे०एन० कॉलेज खेल प्रांगण में समापन हुआ। डॉ० विजेंद्र सिंह- मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर आर०एन० प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ० मुकेश उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर देवेश माथुर उप जिला क्षय रोग अधिकारी, बृजेंद्र कुमार जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक, पंडित जे०एन० पीजी कॉलेज के डॉक्टर मइयादीन यादव, सहायक प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विक्रम सिंह परमार, राज मेमोरियल एकेडमी प्रबंधक कैप्टन डीके यादव वीरेंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन आदि उपस्थित रहे। दिशा इकाई बांदा से मुन्ना लाल प्रजापति, रिजवान हुसैन नकवी लेखाकार, उमा शुक्ला कार्यालय सहायक, वसी मोहम्मद, राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा से दिनेश कुमार, परामर्शदाता टी आई परियोजना से विष्णु पटेल, कार्यक्रम प्रबंधक विष्णु दीक्षित, परामर्शदाता रोहित मौर्य, मूल्यांकन सहायक फूल सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, ललित, नागेंद्र, अवधेश शुक्ला, आदि आउटरिच वर्कर टीम कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजेंद्र सिंह ने एचआईवी एड्स विषय पर छात्राओं को जानकारी दी साथ ही डॉक्टर आर एन प्रसाद ने भी एचआईवी एड्स विषय पर जागरूक किया। बृजेंद्र कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा बताया गया रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का उद्देश्य जन मानस में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करना है साथ ही एचआईवी टोल फ्री सर्विस 1097 के बारे में जानकारी दी गई। पुरुष प्रतियोगिता में राम लखन को प्रथम भोले राम को द्वितीय मोनू सिंह को तृतीय एवं राहुल को तृतीय पुरस्कार दिया गया, साथ ही महिला वर्ग में ज्योति देवी को प्रथम मंजू को द्वितीय शीतल को तृतीय एवं नम्रता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


