जनपद बांदा।
बांदा उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के तत्वाधान में संस्थान के अध्यक्ष गोविंद सिंह कछवाह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बांदा में कार्यरत एकाउंटेंट सीमा मैडम के स्थानांतरण पर संस्थान के पदाधिकारी गणो द्वारा अंग वस्त्र एवं भगवान शंकर का चित्र भेंट कर सम्मानित कर भावभीनी विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के अध्यक्ष गोविंद सिंह कछवाह ने कहा की स्थानांतरण विभाग की एक सामान्य प्रक्रिया है आना जाना लगा रहता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सदैव याद किए जाएंगे। कार्यालय के अन्य सहकर्मियों ने कहा कि अत्यंत ही सीधा और सरल स्वभाव एवं ईमानदार छवि के लिए चर्चित चीफ एकाउंटेंट सीमा मैडम द्वारा पुलिस पेंशनर के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी गई एवं सभी से मधुर व्यवहार स्थापित कर उनके काम किए गए, उनकी कार्यशैली अपनेपन का आभास कराती है। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव जय करन सिंह, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, एडवोकेट शंखपांड़ि मिश्रा, महेंद्र सिंह तोमर, अलकू विश्वकर्मा ए०एस०आई, लेखा संदीप यादव, उर्दू अनुवादक इम्तियाज अहमद, एच०सी० चिंता मणि यादव, कांस्टेबल अमित वर्मा, कांस्टेबल उदय, महिला आरक्षी दीप माला सहित काफी संख्या में पुलिस कार्यालय के कर्मचारी गण शामिल हुए।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


