गल्ला मंडी में हुई चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों में आक्रोश

जनपद बांदा।

बांदा की गल्ला मंडी में 6 लाख 50 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों की चोरी का आठ दिन बाद भी खुलासा न होने पर व्यापारियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। पूर्व घोषित अल्टीमेटम के तहत बांदा उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अब तक केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आसपास की मंडियों को भी बंद कराया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन सहित बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं नगर मजिस्ट्रेट और मंडी सचिव ने जल्द खुलासे और मंडी की अन्य समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट