जनपद बांदा।
जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अवगत कराया है कि आप सभी सम्मानित कांग्रेस जनों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नव नियुक्त जुझारू व्यक्तित्व के धनी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एससी एसटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम पूर्व मंत्री का प्रथम आगमन दिनांक 12 जुलाई 2026 समय 4:00 बजे स्थान जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड बांदा में होगा, जहां पर संगठन की मजबूती के लिए जनपद के सभी पदाधिकारी से संवाद स्थापित करेंगे। अतः आप सभी एआईसीसी, पीसीसी जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, समस्त फ्रंटल/प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष गण, शहर, तहसील, ब्लाक अध्यक्ष समय करीब 3:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में प्रत्येक दशा में उपस्थित रहें। 03:00 बजे प्रभारी जी को भूरागढ़ के पास रिसीव किया जायेगा जिससे समय का विशेष ध्यान रखें।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


