फतेहपुर। खागा ::- विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुरसंडी स्थित राम-जानकी मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान श्री हनुमान जी से मंत्री कृष्णा पासवान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मनीष पांडे, रमेश प्रसाद, सुनीता देवी, प्रीतू, नम्रता, आनंदी प्रसाद, गिरीश द्विवेदी, राकेश कुमार अग्रवाल, रामनरेश तिवारी, चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, रोशन लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मंत्री कृष्णा पासवान के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की मंगलकामना की।


