जनपद बांदा।
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा लोगों में यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को जनपद बांदा में “यातायात सुरक्षा जागरकता माह नवम्बर- 2026” को शुभारम्भ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा महाराणा प्रताप चौक बांदा पर फीता काटकर यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का किया गया तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए यातायात सुरक्षा जागरुकता रैली को रवाना किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जायेगा जिसमें बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन न चलाने, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अपनी लेन में चलने आदि के संबंध में जागरुक किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर इंटर कॉलेज, सेंट जॉर्ज इंटर कॉलेज एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विशेष रूप से छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस दौरान छात्र- छात्राओं द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता टेम्पलेट वितरित किए गए तथा लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
अधिकारियों द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि जनपद में आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की दुखद मृत्यु हो जाती है ऐसे में हम सबको साथ मिलकर यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना होगा। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया जायेगा यदि फिर भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकान्त त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


