डीएम व एसपी ने PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जनपद बांदा।

जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के दृष्टिगत भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जनपद बांदा में PET-2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 25 एवं 30 अक्टूबर, 2026 को दो पालियों में कुल 09 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट