जनपद बांदा।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) बांदा के जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय के तत्वाधान में माय भारत स्वयं सेविका प्रीति द्वारा मधुसूदन दास इंटर कॉलेज जसपुरा में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर। उन्होंने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और देश के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत कार्यालय की स्वयं सेविका प्रीति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर कुमार पाण्डेय परिवहन विभाग जिन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और ग्रामीण स्तर पर एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान ‘मेरा युवा भारत’ के स्वयंसेवकों व विद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्र की एकता को समर्पित, रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन बसंत वल्लभ प्रवक्ता ने किया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


