जनपद बांदा।
मंगलवार को डा० विजेन्द्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा द्वारा संत तुलसी स्कूल, इन्दिरा नगर बांदा में एम०आर० अभियान का उद्घाटन किया गया। यह अभियान माह अगस्त 2026 में 18 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार एवं शुक्रवार को संचालित किया जाना है। उक्त अभियान के अन्तर्गत माह फरवरी 2026 में आयोजित हुये एम०आर० अभियान में जनपद के छूटे हुये सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों (स्कूल, मदरसे इत्यादि) में अध्ययनरत कक्षा-1 से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों एवं पिछले चरण में जिन स्कूलों में अभी भी बच्चे छूटे हैं उन बच्चों को एम०आर० वैक्सीन की एक डोज दी जायेगी। जनपद के 715 स्कूलों में 16260 बच्चों को एम०आर० वैक्सीन से आच्छादित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । एम०आर० वैक्सीन बच्चों को खसरा एवं रूबेला बीमारी से बचाने में सहायक है। इस वैक्सीन का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को एम०आर० वैक्सीन की डोज देगी जिसमें सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों द्वारा सहयोग किया जायेगा। आप सभी जनपद वासियों से अपील है कि आप अपने बच्चों को उपरोक्त टीकाकरण कराने में पूर्ण सहयोग करें जिससे उक्त अभियान को सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर डा० अजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० विजय शंकर केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० मुकेश पहाडी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० उमेश कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० जयनारायण सिंह एस०एम०ओ० डब्लू०एच० ओ०, जगनायक यादव निदेशक संत तुलसी पब्लिक स्कूल, रीना ओमरे प्रधानाचार्य, संदीप पाराशर जे०एस०आई०, दिलीप दुबे डिस्ट्रिक क्वार्डिनेटर गावी जीरो डोज, डा० विकास, पुष्पा सिंह इंचार्ज ए०आर०ओ० आर०आई०, प्रेम चन्द्र पाल यू०एच०सी०, सुनीता मिश्रा एल०एच०वी०, अरविन्द कुमार वर्मा सी०ए० (आर०आई०), रामराज भारतीया क०सहा०, सारिका राय ए०एन०एम० एवं स्कूल के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


