फतेहपुर खागा ::– क्षेत्र के ग्राहकों को अब बेहतर और सुविधाजनक बैंकिंग सेवा मिलेगी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की किशनपुर रोड स्थित शाखा को हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के ऊपर से हटाकर अब उमेश- योगेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सामने बने नए परिसर की बिल्डिंग एबी काम्प्लेक्स में स्थानांतरित कर दिया गया है। नई बिल्डिंग में आज हवन कथा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। बैंक प्रबंधन के अधिकारियों,कर्मचारियों और स्थानीय ग्राहकों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर शाखा को खोला गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा में ग्राहकों के लिए बैठने, पार्किंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्थान परिवर्तन से अब नगर और आसपास के गांवों के ग्राहकों को बैंकिंग कार्य के लिए अधिक सुगमता होगी। कार्यक्रम के दौरान भवन के मालिक बृजेश पांडेय के साथ बैंक के आरएम अमित प्रताप सिंह, मैनेजर अशोक कुमार पाण्डेय, इंचार्ज आशीष सविता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्राहकों ने नई शाखा खुलने पर खुशी जताते हुए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की किशनपुर रोड शाखा अब शिवम पैलेस के सामने, हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ नया कार्यालय


