श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

जनपद बांदा।

बांदा शहर के रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में देर शाम को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने- नाचने लगे। कथा व्यास परम पूज्य गुरुदेव धर्मगुरु आचार्य पंडित रमाकांत कौशिक जी महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भागवतआचार्य का अभिनंदन किया श्रीमद् भागवत कथा पंडित मृदुल कृष्ण महाराज देवी स्नेहा प्रिया कौशिक देवी श्रद्धा प्रिया शामिल रही आयोजक सोनिया गुप्ता मनभावन गुप्ता किरण रवि प्रकाश गुप्ता सोनू सिलम मोनू शालू शिवानी ज्ञानू सहित ऋषि सूरज दिव्यांश अयांश प्रिया श्रेया राधिका राशि श्रुति रघुवंश आदि लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट