जनपद बांदा।
जनपद बांदा में कांवड़ यात्रा एवं आगामी श्रावण सोमवार के दृष्टिगत आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस० व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत बाम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


