-शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम
मनियर बलिया ।क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरघट्टा खास के नवकागांव निवासी पुर्व सैनिक सुनील कुमार साहनी 40 वर्ष बैंकिंग परीक्षा देने लखनऊ गये थे संदिग्ध परिस्थितियों में लखनऊ के एक होटल में मौत हो गई। लखनऊ से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक पूर्व सैनिक 1 नवंबर को घर से बैंक की परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकला था। 4 नवंबर को लखनऊ पुलिस ने फोन कर बताया गया कि सुनील साहनी की एक होटल में मौत हो गई है। इसकी खबर सुनते ही परिजन लखनऊ रवाना हो गए। पुलिस कारवाई के बाद परिजन शव को शनिवार को गांव लेकर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया पत्नी रीना व पुत्री प्रियल 11 व अंश 6 का रोते-रोते बुरा हाल था।
चर्चाओं पर गौर करें तो सुनील के हाथ में नस कटकर काफी खून गिरने की चर्चा है। जिसको लेकर क्षेत्र में मौत की पहेली बनी हुई है।
पिता श्यामलाल साहनी के दो पुत्र में छोटा था सुनील। पिता 1993 में एयर फोर्स से रिटायर होकर गांव पर ही रहते हैं। पुत्र की मौत के बाद दरवाजे पर गुमसुम हालत में बैठे पिता की रो रो कर बुरा हाल है।
परीक्षा देने गये युवक का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


