कृष्णा पासवान राज्य मंत्री ने लेखपाल को लगाई फटकार

अश्वनी पाण्डेय उपजिलाधिकारी खागा ने जल्द ही आवास उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन

फतेहपुर खागा ::- नगर पंचायत खागा अंतर्गत गोपालपुर में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री का हुवा आगमन दैवीय आपदा में गिरे कच्चे मकानों को देखकर जल्द ही आवास मिलने का दिया आश्वासन।

राज्य मंत्री ने लेखपाल को फटकार लगाते हुवे कहा की उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने गरीब परिवारों के लिए आवास की योजना चलाई हैँ जिसका लाभ हर ज़रूरत मंद को मिलाना चाहिए लेकिन कुछ भ्रष्ट लेखपालों की वज़ह से ज़रूरत मंद इंसान को आवास नहीं मिल पा रहा है जिससे सरकार की साफ सुथरी छवि धूमिल हो रही हैँ ऐसे भ्रष्ट लेखपालों को गोपालपुर से ट्रांसफर करने को दिशा निर्देश दिए हैँ।

अश्वनी पाण्डेय उपजिलाधिकारी खागा ने कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन से कहा की जिस भी लेखपाल कार्य प्रणाली निष्क्रिय हैँ उसे खागा तहसील से ट्रांसफर कर दिया जायेगा जो भी समाज में शोषित, पीड़ित, वंचित हैँ उनको हर संभव सहयोग किया जायेगा।

पीड़ितों के नाम व बच्चे :

सावित्री सिंह पत्नी पप्पू सिंह गोपालपुर 5 बच्चे

साधना देवी पत्नी पंचम सिंह 5 बच्चे

 नीतू देवी पत्नी रावेन्द्र सिंह 3 बच्चे

केला देवी पत्नी राम आसरे सिंह 2 बच्चे