बांसडीह: मनियर इंटर कॉलेज में तहसीलदार ने ली BLO और सुपरवाइजर की बैठक, SSR अभियान की दी जानकारी

 

बांसडीह, बलिया: बांसडीह तहसील के अंतर्गत मनियर इंटर कॉलेज में तहसीलदार नितिन सिंह ने मनियर ब्लॉक के BLO और सुपरवाइजर के साथ बैठक की। उन्होंने संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण (SSR) अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
तहसीलदार नितिन सिंह ने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं, वे जल्द नाम जुड़वा लें। शासन ने कुछ दिनों के लिए ऐसे मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका दिया है। इच्छुक मतदाता मनियर इंटर कॉलेज आकर नाम जुड़वा सकते हैं।
SSR मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर होता है। इसमें संशोधन से पहले सूची की जांच की जाती है। BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हैं और सूची से छूटे पात्र मतदाताओं की पहचान करते हैं।
इस प्रक्रिया में सूची की गलतियां सुधारी जाती हैं। साथ ही दो जगह नाम दर्ज मतदाताओं, मृत मतदाताओं और स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके लोगों की पहचान की जाती है। !
रिपोर्टर – जयराम जी तिवारी
Mob – 9005331690
(तहसील बांसडीह ; जनपद – बलिया)