बारिश से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर

जनपद बांदा।

बांदा में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन इस पर लगातार अपनी नज़रे बनाये हुए है। 12 बजे की रिपोर्ट के अनुसार केन नदी का जलस्तर 95.18 MTR है, जो कि अभी खतरे के निशान से काफी दूर है। वही चिल्ला घाट यमुना नदी का जलस्तर बढ रहा है , चिल्ला घाट यमुना जलस्तर -85.99 MTR है जो की अभी खतरे के निशान से काफी कम है। हालांकि लगातार बारिश होने की वजह से नदियों में जलस्तर की वृद्धि देखी जा रही है वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी अपनी नजरें तेज कर ली हैं, अब देखना यह होगा कि नदियों का जलस्तर कब तक बढ़ेगा।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट