आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने डीआर एम को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज ::- दिनांक : 29 मई 2026 आज आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग एवं नगर अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने खागा रेलवे स्टेशन पर जोधपुर एक्सप्रेस एवं रीवा एक्सप्रेस के ठहराव (स्टॉपेज) की मांग प्रमुखता से उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि खागा क्षेत्र व्यापारिक एवं यात्री दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर है, लेकिन यहां कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण आम जनता, व्यापारियों, छात्रों एवं यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यदि इन ट्रेनों का स्टॉपेज खागा रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाता है तो क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

डीआरएम महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट (सम्पूर्ण भारत)

ब्यूरो रिपोर्ट