भोगलपुर गांव में श्री मद भागवत कथा समाप्ति पर पूर्णाहुति एवं हवन के बाद हुआ भंडारे का आयोजन

खागा फतेहपुर ::-  दिनांक 21मई से खागा तहसील अंतर्गत भोगलपुर गाँव में भागवत कथा का शुभ आरम्भ हुआ था जिसमें कथा व्यास ने अपनी वाणी से दर्शकों को भागवत कथा की ऐसी बातें बताई कि दर्शकों का मन मनमुग्ध हो गया। कथा में रोचकता लाने के लिए बीच बीच में भजनों का भी आयोजन होता रहा जिससे दर्शक भजनों में नृत्य करने लगते थे। कथा के आयोजक बृज मोहन प्रसाद तिवारी जी रहे जिन्होंने यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान का सुंदर कार्य संभाला। कथा व्यास पंडित कमल नयन शरण जी हैं जो बृंदावन से चल कर कथा का ज्ञान बांटने आए हुए हैं।
कथा में यज्ञाचार्य विनीत तिवारी जी, अनमोल मिश्रा जी है प्रथम दिन गणेश पूजन, कलश यात्रा, पित्र कथा को सुनाया गया। कथा में सहयोगकर्ता लल्लन तिवारी, बच्चन तिवारी, सज्जन तिवारी जी एवं ग्रामीण लोग रहे सर्व प्रथम कलश यात्रा का कार्यक्रम हुआ था उसके बाद कथा का प्रारम्भ हुआ था।कथा 21 मई से 27 मई तक चली जिसमें भगवान विष्णु के चरित्र के बारे में महराज जी ने बताई आज दिनांक 28 मई को कथा का समापन एवं पूर्णाहुति एवं हवन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह के साथ साथ कई सैकड़ा भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम छः बजे तक रहेगा। कथा आयोजक ने सभी ग्रामीणों व आस पास की जनता से निवेदन किया कि भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें व अपना जीवन धन्य बनाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट