फतेहपुर मे संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुवा भव्य सुभारम्भ
राजा परीक्षित जी की कथा को सुनने को बुदवन गांव मे उमड़ा जन सैलाब
खागा फतेहपुर ::-इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की जनपद फतेहपुर के खागा तहसील अंतर्गत गाँव में भागवत कथा का शुभ आरम्भ हुआ।
आज कथा का पहला दिन था जिसमें कथा व्यास ने अपनी वाणी से दर्शकों को भागवत कथा की ऐसी बातें बताई कि दर्शकों का मन मन्त्र मुग्ध हो गया। कथा में रोचकता लाने के लिए बीच बीच में भजनों का भी आयोजन होता रहा जिससे दर्शक भजनों में नृत्य करने लगते थे। कथा के आयोजक़ बिंदेशवरी प्रसाद अग्रहरी एवं समस्त परिवार जिन्होंने यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान का सुंदर कार्य संभाला। कथा व्यास योगेश रामानुज दास जी वृंदावन धाम हैं जो बृंदावन से चल कर कथा का ज्ञान बांटने आए हुए हैं। कलश यात्रा के उपरांत प्रथम दिन गणेश पूजन, पित्र कथा को सुनाया गया। कलश यात्रा का कार्यक्रम हुआ कलश यात्रा मे सैंकड़ो की संख्या मे भक्तो के साथ ग्रामीण लोग रहे उसके बाद कथा का प्रारम्भ हुआ। यह कथा 28 मई से 3 जून तक चलेगी इस दिन ही कथा का समापन एवं पूर्णाहुति एवं हवन होगा 4जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम छः बजे तक रहेगा। कथा आयोजक ने सभी ग्रामीणों व आस पास की जनता से निवेदन किया कि वह कथा में पहुंच कर कथा को सुन कर अपना जीवन धन्य बनाएं।