क्षेत्रीय विधायक बनी राज्य मंत्री प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

खागा फतेहपुर ::-  लगातार चार बार की विधायक कृष्णा पासवान को प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ। प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पर भाजपाइयों ने राज्य मंत्री का पुष्प वर्षा व भारी भरकम पुष्प मालाओं को समर्पित करके अपने समर्थन की गवाही दिया। भारी सुरक्षा बल के बीच राज्य मंत्री का काफिला नगर के बड़े हनुमान मंदिर से चलकर नगर पंचायत परिसर तक गया।

इस दौरान जगह-जगह पर भाजपाइयों की टोली ढोल बजाते हुए राज्य मंत्री का भव्य स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान खागा विधानसभा व किशनपुर विधानसभा से लगातार चार बार विधायक रही और पिछली बार से ही मंत्री पद के दौड़ में शामिल रही। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री मंडल का विस्तार किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान को राज्य मंत्री पशुपालन व दुग्ध विकास का दर्जा प्राप्त हुआ। एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ ने दलित वर्ग के दूसरे सबसे बड़े पासवान वर्ग को अपने हक में करने का प्रयास किया। वहीं लगातार चार बार विधायक क्षेत्रीय जनता को पहली बार राज्य मंत्री देकर 2027 चुनाव साधने का प्रयास भी किया। एक तरफ जहां राज्य मंत्री का स्वागत बड़े उत्साह के साथ भाजपाई कर रहे। वहीं स्थानीय प्रशासन धर्मसत्ता व राज सत्ता का सामंजस बैठने के लिए पसीना बहा रहा था। बताते चलें की खागा नगर बुधवार की शाम धर्म सत्ता और राज सत्ता के बीच झूलता रहा। एक तरफ जहां धर्मसत्ता के प्रमुख जगतगुरु शंकराचार्य का आगमन होना था। वही दूसरी तरफ राज सत्ता क्षेत्रीय विधायक हाल ही में बनी राज्य मंत्री का प्रथम आगमन भी होना था स्थानीय प्रशासन दोनों को सामंजन से बैठने के लिए परेशान हाल पसीना बहाते हुए दोनों जुलूस में टकराव बचाने का प्रयास करता देखते देखते को मिला। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के स्वागत में भाजपाइयों का भारी उत्साह देखने को मिला चौक चौराहे पर युवा व्यापार मंडल व प्रेस क्लब के अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया राज्य मंत्री के साथ नगर के बाहुबली नेता बड़े उद्योगपति जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया लगातार राज्य मंत्री के साथ बन रहे बीच-बीच में कृष्णा पासवान जिंदाबाद व पप्पू भैया जिंदाबाद के नारों से गूंजयमान रहा जबकि जय श्री राम के नारों से पूरा नगर राममय हो गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश पांडे, रितेश पांडे, राजू दुबे, हेमचंद विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव,रामसखा द्विवेदी एडवोकेट, अनूप कौशल, इसराइल फारूक, श्याम कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता की सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट