जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शराब के बिक्री व निष्कर्षण आदि के विरुद्ध कार्यवाही व रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान के क्रम में शुक्रवार दिनांक 28 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब का निष्कर्षण करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि छाबनी डेरा मजरा कनवारा में रामबलि के घर में अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध देशी कच्ची शराब का निष्कर्षण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 12 लीटर अवैध निर्मित कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण सहित 60 किलोग्राम लहन बरामद हुए। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में रामबली पुत्र बद्री निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा, रामभवन पुत्र रामशरण निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा तथा रामजियावन पुत्र रामाधार निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा शामिल रहे। संबंधित पर मु०अ०सं० 428/26 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० दीपक सैनी थाना कोतवाली नगर, हे०कां० राघवेन्द्र सिंह, कां० जितेंद्र सिंह, कां० ऋषभ सोनी मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


