जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से अवैध तंमचे से फायर करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 03.11.2026 को थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले निखिल द्वारा सूचना दी गई थी कि राघव व उसके 04 अज्ञात साथियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अवैध तंमचे से जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके मित्र पर फायर कर दिया। सूचना प्राप्त होते ही थाना अतर्रा पर सुसंगत घाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को पूर्व में दिनांक 19.11.2026 को गिरफ्तार किया गया था तथा घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा घटना में शामिल वांछित मुख्य अभियुक्त राघव को आज दिनांक 27.11.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त राघव एक शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास, लूट आदि सम्बन्धी आधे दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है। अभियुक्त का पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर (घटना में प्रयुक्त), 01 खोखा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राघव पुत्र बलराम निवासी तेन्दुरा थाना बिसंडा जनपद बांदा बतायागया। वहीं पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त में धीरेन्द्र उर्फ धीरू पुत्र महेन्द्र निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा तथा अतुल पुत्र नर्वदा निवासी तुर्रा थाना बदौसा जनपद बांदा रहे। संबंधित पर मु०अ०सं०- 381/26 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतर्रा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त राघव का आपराधिक इतिहास होने की जानकारी भी पुलिस द्वारा दी गई है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में प्रा०नि० अतर्रा विनोद कुमार राय, उ०नि० सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कां० रविन्द्र कुमार, कां० अर्जुन वर्मा मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


