समाजवादी पार्टी बांदा की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित; कुदरत उल्ला खान बने जिला महासचिव

जनपद बांदा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति से, समाजवादी पार्टी जनपद बांदा के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने गुरुवार दिनांक 26 नवंबर 2026 को जिले की नई 51 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी की औपचारिक घोषणा कर दी है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से गठित इस कमेटी में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं और सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। घोषित की गई नई जिला कार्यकारिणी के अंतर्गत जिला महासचिव: कुदरत उल्ला खान, जिला कोषाध्यक्ष: वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’, जिला उपाध्यक्ष: 13 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला सचिव: 25 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य: 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, पार्टी संगठन के कार्यों को गति देने और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए 51 विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी साथी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं और आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को पूरी तरह तैयार करें। नवनियुक्त जिला महासचिव कुदरत उल्ला खान और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’ ने शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट