फतेहपुर थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अफोई पेट्रोल पंप के पास कौशांबी बॉर्डर से पहले सड़क किनारे बड़ी संख्या में ओवरलोड बालू लदे डंपर वीडियो में खड़े नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे खड़े इन भारी वाहनों से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती रहती है। इसके बावजूद खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके बावजूद इसी दौरान फतेहपुर जिले के खागा तहसील की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का जमावड़ा यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इन वाहनों के खिलाफ कब कार्रवाई करते हैं..?


