बसपा छोड़ AIMIM में आए जहानाबाद के पूर्व नगर अध्यक्ष अकील पहलवान, भावी दावेदारी को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल

 

फतेहपुर ::-  जनपद की जहानाबाद विधानसभा में AIMIM की राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) छोड़कर AIMIM में शामिल हुए जहानाबाद के पूर्व नगर अध्यक्ष ज़िला चैंपियन मोहम्मद शकील खान उर्फ अकील पहलवान अब विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब एवं युवा जिला अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी साहब के नेतृत्व में उनका फूल-मालाओं और पार्टी का गमछा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव जनाब अफसर अली साहब की गरिमामयी मौजूदगी रही। फतेहपुर जिला कार्यालय पहुंचने पर उनका भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी साहब ने INDIA गठबंधन की राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गठबंधन के नाम पर मुस्लिम समाज के वोटों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि राजनीतिक हिस्सेदारी और नेतृत्व के सवाल पर समाज को उसका उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपने राजनीतिक अधिकारों और स्वतंत्र नेतृत्व के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।

जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब और युवा जिला अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी साहब की मौजूदगी में संगठन की मजबूती, जहानाबाद विधानसभा में पार्टी की सक्रियता और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव अफसर अली साहब, जिला सचिव अताउल्लाह गाजी साहब, ज़िला संगठन मंत्री मो हसीब साहब, युवा जिला उपाध्यक्ष अरबाज,खान, जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान,शहर अध्यक्ष ताज मोहम्मद, साहब युवा शहर अध्यक्ष मोहम्मद अयान, युवा विधानसभा जहानाबाद अध्यक्ष शाकिब राइन , युवा सयुक्त सचिव आफ़ताब साहब,नगर अध्यक्ष शाहबाज़ अली सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जहानाबाद में अकील पहलवान की भावी दावेदारी और AIMIM की संगठनात्मक सक्रियता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं
हैं। पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक प्रक्रिया पर अब सभी की निगाहें रहेंगी।