अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 675 क्वार्टर देशी शराब (15 पेटी) व चार पहिया वाहन सीज

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बदौसा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना बदौसा पुलिस द्वारा दिनांक 02/03 सितंबर 2026 की देर रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तुर्रा पुल के पास से दो अभियुक्तों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 675 क्वार्टर (15 पेटी) अवैध देशी शराब व परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त में वैभव पुत्र धनपद निवासी ग्राम कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा तथा विनय पुत्र शिवभवन निवासी ग्राम कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा शामिल रहे। संबंधित पर मु०अ०सं० 165/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बदौसा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी, उ०नि० प्रमोद कुमार, कां० नंदलाल, कां० अनिल यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट