चित्रकूट में सपा का पीडीए व्यापारी मंडली सम्मेलन हुआ संपन्न

जनपद बांदा।

समाजवादी पार्टी का पीडीए व्यापारी मंडली सम्मेलन चित्रकूट की पावन धरती पर एक होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और मुलायम सिंह यादव नेताजी के चित्र पर आरती वंदना कर फूलमाला चढ़iकर भव्य शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य व्यापारी समाज को जोड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी अखिलेश यादव ने वैश्य व्यापारियों के लिए ढेर सारी योजनाएं लाने का काम किया था वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन योजनाओं को बंद करने का काम किया है और उत्तर प्रदेश के वैश्य व्यापारियों का शोषण करने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुप्ता द्वारा बांदा से दस चार पहिया गाड़ियों द्वारा अपने व्यापारी भाइयों को लेकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अजय चौरसिया, संतोष जायसवाल पप्पू, राजकुमार गुप्ता, राजू, संतोष साहू, विकास गुप्ता, कार्यक्रम के प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे, प्रमोद गुप्ता राजा, शिव शंकर यादव अनुज यादव मानसिंह पटेल, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, वृंदावन वैश्य, हिमांशु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, संजय यादव, गुलशन सोनी हिमांशु वैश्य, राजेंद्र गुप्ता भानु गुप्ता रवि दिवाकर बबलू श्रीवास आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट