जनपद बांदा।
फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 5वें इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो उत्तर प्रदेश-2026 के समापन समारोह में चित्रकूटधाम मंडल (बांदा) की टीम को उत्कृष्ट सहभागिता एवं संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 11 से 13 सितंबर 2026 तक लखनऊ के गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट्स में आयोजित इस भव्य एक्सपो में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में फोटोग्राफर, फोटो व्यवसायी और वीडियो क्रिएटर्स शामिल हुए।
चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी एवं बांदा जिलाध्यक्ष सुनील सक्सेना के नेतृत्व में बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर की टीम को मंच पर सम्मानित किया गया। बांदा टीम में जिलाध्यक्ष सुनील सक्सेना, महामंत्री राजेश निषाद, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता (राजू), कोषाध्यक्ष राधेश्याम साहू, संगठन मंत्री अजहर (राजा) सहित सैकड़ों फोटोग्राफरों ने आयोजन में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। एक्सपो में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़ी सैकड़ों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने नवीनतम कैमरे, लाइटिंग, ड्रोन, प्रिंटिंग और वीडियो उपकरणों का प्रदर्शन किया।प्रतिभागियों ने आधुनिक तकनीकों का अवलोकन करने के साथ फोटोग्राफी से जुड़े उपकरणों की खरीदारी भी की। पूरे आयोजन को सफल बनाने में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश टीम ने तन-मन से सहयोग किया।उल्लेखनीय है कि इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो उत्तर प्रदेश-2026 के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण पूर्व में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश टीम के साथ किया था।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे। उन्होंने एक्सपो में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा संगठन के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लकी ड्रा के विजेता दो फोटोग्राफरों को उनके हाथों 43 इंच की एलईडी वॉल भेंट की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन वर्ष में दो बार होने चाहिए, ताकि फोटोग्राफर नई तकनीकों से लगातार जुड़कर स्वयं को समय के अनुरूप अपडेट रख सकें। इस अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास बाबू, प्रदेश उपाध्यक्ष रूप श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, प्रदेश विशेष सचिव सौरव मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक कपूर, प्रदेश संगठन मंत्री अमर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव टंडन, प्रदेश सदस्य प्रभारी अरविंद आनंद, राणा अमीर चंद्र, कुलदीप कुमार सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, विष्णु नारायण, दिव्य प्रकाश मौर्य, संदीप चौरसिया, योगेंद्र कुशवाहा, पवन कुमार, आशीष कुमार, वसीम अकरम तथा संजय कुमार (जोनल प्रभारी) सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश के विभिन्न मंडलों से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इनमें चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी सुनील सक्सेना, अयोध्या मंडल प्रभारी मोहम्मद अजहर खान, लखनऊ मंडल प्रभारी सुनील वर्मा, बरेली मंडल प्रभारी रमाकांत शुक्ला, मुरादाबाद मंडल प्रभारी नितेंद्र कुमार, अलीगढ़ मंडल प्रभारी अवधेश सिंह, बस्ती मंडल प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर, देवीपाटन मंडल प्रभारी रियाज हुसैन, गोरखपुर मंडल प्रभारी शत्रुघ्न शर्मा, झांसी मंडल प्रभारी प्रभात कुमार सिंह, कानपुर मंडल प्रभारी अमित राठौर तथा आजमगढ़ मंडल प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समारोह के अंत में प्रदेश नेतृत्व ने सभी फोटो व्यवसायियों एवं फोटोग्राफर साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन फोटोग्राफी जगत को नई तकनीक, नए अवसर और संगठन की मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


