फतेहपुर। नगीना लोकसभा सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के साथ बाराबंकी में हुई घटना, पुलिस प्रशासन के कथित दुर्व्यवहार तथा उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर रविवार, 13 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय फतेहपुर में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बाराबंकी में हुई घटना का निष्पक्ष संज्ञान लेते हुए मामले में उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही सांसद चन्द्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान प्रयागराज मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष फतेहपुर संजय वर्मा, जिला प्रभारी खागा विवेक राय, छात्र संघ जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, जिला संगठन मंत्री एडवोकेट प्रदीप कुमार गौतम, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद नईम खान, नगर प्रभारी फतेहपुर सानू खान, जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष पीयूष गौतम, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद जाटव, जिला उपाध्यक्ष असोथर डॉ. रामप्रताप भारती, जिला प्रभारी हुसैनगंज राहुल गौतम, हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष पवन सूर्यवंशी, खागा विधानसभा अध्यक्ष सुखेन्द्र पासवान, सदर विधानसभा अध्यक्ष शिवप्रकाश, अयाहशाह विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार, वरिष्ठ नेता विक्रम सोनकर किशनपुर, बूथ अध्यक्ष अमनी लालचंद्र वर्मा तथा अयाहशाह विधानसभा प्रभारी राजाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष लोकतंत्र, संविधान तथा जनप्रतिनिधियों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए है।
ब्यूरो रिपोर्ट


