पुलिया निर्माण व रास्ता बनने में देरी से बढ़ी चिंता, बाराफात जुलूस को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनपद बांदा।

जनपद के बबेरू तहसील परिसर पहुंचे मुस्लिम समुदाय के विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों द्वारा आगामी बाराफात के जुलूस के मार्ग में आ रही बाधा को लेकर सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी तहसील रोड पर चल रहे पुलिया निर्माण व सड़क नाली निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की गई। कमेटी के पदाधिकारियो ने ज्ञापन के माध्यम बताया गया है कि पुरानी तहसील रोड से सुंदर कुआं रोड होते हुए बाराफात का जुलूस निकाला जाता है। पुरानी तहसील रोड पर पिछले कई दिनों से पुलिया का निर्माण के बाद नाली सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा जिससे ठेकेदार के द्वारा कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो आगामी जो 25 या 26 अगस्त को निकलने वाले बाराफात के जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे ध्यान में रखते हुए संबंधित ठेकेदार को त्वरित गति से कार्य पूरा करने का आदेश देने की कृपा की जाए, ताकि समय रहते रास्ता सही हो सके। इस मौके पर अंजुमन रजा मुस्तफा शहर कमेटी, जश्न-ए-चिरागा कमेटी के पदाधिकारियों कासिम खांन, मोनिश खांन,शफीक अहमद, सद्दाम, परवेज, मो. आसिफ, गुलाम गफूर, इमरान खान, अबरार खान, अमन राजा आदि लोग मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट