थाना कोटरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग युवितयों को तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये 1.5 घन्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन

कृपया अवगत कराना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थाना कोटरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति आपेक्षित कार्यवाहियां की जा रही है!इसी के क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को थाना कोटरा पर कस्वा कोटरा निवासी साहिल पुत्र इद्रीश निवासी मु0 गणेशंगज द्वारा समय करीब 19.30 बजे थाना पर सूचना दी कि आज अपराह्न करीब 18.00 बजे उसकी 02 नावालिग भांजियाँ उम्र क्रमशः 17 वर्ष व 16 वर्ष घर से गायब हैं तथा घर से नानी श्रीमती रिहाना का मोबाइल भी लापता है जिसके आधार पर प्रथम लोकेशन सम्बन्धित जनपदीय सर्विलांस से प्राप्त की गयी,लोकेशन के आधार पर उनके मूवमेंट को ट्रैक कर बरामदगी हेतु थाना स्थानीय से मिशन शक्ति टीम में नियुक्त उ0नि0 एवं महिला कर्मियों की दो टीमें बरामदगी हेतु तत्काल रवाना की गयी,जिसके परिणाम स्वरूप उक्त लापता नाबालिग युवतियां समय करीब 21.00 बजे चिल्ली थाना क्षेत्र डकोर के पास से गठित पुलिस टीमों द्वारा सकुशल बरामद की गयी,उक्त अवयस्क युवुतियों की शीघ्र बरामदगी होने पर उनके साथ किसी संभावित अपराध को रोकने में सफलता प्राप्त हुई!मिशन शक्ति टीम द्वारा काउसंलिंग करते हुये युवुतियों को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया । पुलिस की उक्त कार्यवाही से युवुतियों के परिजन *पूर्णतया संतुष्ट एवं प्रसन्न* दिखे जिनके द्वारा पुलिस की मुक्त कंठ से भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।

सादर

*बरामदगी करने वाली टीम*
1.उ0नि0 श्री विनोद कुमार
2.उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह
3.म0का0 तृप्ति
4.LC संध्या
5.LC निकिता
6.LC नीलम