गाँजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन 
जालौन के थाना एट में आज 16 सितंबर 2026 दिन बुधवार समय करीब 4:00 बजे अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह जनपद जालौन के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के निकट मार्गदर्शन में एवं थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण व परिवहन एवं नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज थाना एट पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान दिनांक 16.09.2026 को गांजा तस्कर अभियुक्त महेश सोनी पुत्र स्व० चेतन स्वामी निवासी मुहल्ला गोपालगंज कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी को 25 किलो 514 ग्राम अवैध गांजा व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में स्थानीय थाना एट पर मु0अ0सं0 134/2026 धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। एक मौके पर थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह एवं पुलिस टीम थाना एट की सक्रियता के चलते की बड़ी कामयाबी हासिल