आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता का वितरण

जनपद बांदा।

बांदा में रविवार को समीक्षा बैठक से पहले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा तहसील अतर्रा अंतर्गत 33 लाभार्थियों को बाढ़ आपदा राहत किट वितरित की गईं। इसके साथ ही तहसील सदर, बाँदा अंतर्गत देवी आपदा से हुई जनहानि के 05 लाभार्थियों राजरानी, उषा, प्रबंध, पूनम देवी एवं साधना को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। अतिवृष्टि से मकान क्षति के 05 लाभार्थियों उर्मिला, नाजिमुन, तिन्गीलाल, संतोष एवं शुकुरुवा को भी राहत सहायता के चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत अनीता को सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। मंत्री ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों को शासन की निर्धारित राहत योजनाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कल्लू सिंह राजपूत, जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट