ऑपरेशन दहन के तहत लगभग 62 हजार कीमत की 675 क्वार्टर देशी शराब व 119 लीटर कच्ची शराब का किया विनष्टीकरण

जनपद बांदा।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोगों में बरामद शराब के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन दहन के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में सोमवार दिनांक 07 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा की उपस्थिति में थाना फतेहगंज में आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत शराब का विनष्टीकरण कराया गया। अभियान के तहत थाना फतेहगंज में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कुल 43 अभियोगों से संबंधित लगभग 62,000 रुपये की अनुमानित कीमत की 675 क्वार्टर देशी शराब एवं 119 लीटर कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट