अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार, 1290 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि दिनांक 14/15 जुलाई 2026 की रात्रि थाना मटौंध पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को इन्द्रपुरवा मोड ग्राम दुरेडी के पास अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 290 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा० न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुरेन्द्र पुत्र मलखान निवासी क्योटरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा पता चला। संबंधित पर मु०अ०सं०- 142/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अरविन्द्र कुमार चौकी प्रभारी भूरागढ थाना मटौंध, कां० अनुज यादव, कां० दिनेश यादव, कां० शशिकांत यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट