
जनपद बांदा।
महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती बुंदेलखंड प्रजापति समाज सेवा समिति के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति सिर्फ एक नाम नहीं हैं। वो सृजन के प्रतीक हैं, अनुशासन के प्रतीक हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि बिना कर्म के कुछ नहीं मिलता। आज उसी प्रेरणा के साथ बांदा का प्रजापति समाज एक मंच पर आया। शोभायात्रा जोकि स्वाभिमान का प्रदर्शन के रूप में निकाली गई जो ताज गार्डन से प्रारंभ हुई और गुलर नाका, महेश्वरी देवी, बनखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, बाबूलाल चौराहा होते हुए पुनः ताज गार्डन पर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग भगवा वस्त्र, हाथों में ध्वज और माथे पर तिलक लगाकर शामिल हुए। “जय भगवान दक्ष”, “प्रजापति एकता जिंदाबाद”, “हम एक हैं” के नारों से बांदा गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रीता प्रजापति, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रामलाल प्रजापति, अध्यक्ष कृष्ण चंद्र प्रजापति और संचालन महेश कुमार प्रजापति ने किया। मंच पर पिंकी प्रजापति, संतोष कैप्टन, माया प्रजापति, राकेश प्रजापति, रामविलास प्रजापति निरंजन चक्रवर्ती सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रीता प्रजापति – ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश समाज है। आपने अपने पसीने से इस देश को सींचा है। अब समय है कि हम अपने बच्चों को कलेक्टर, डॉक्टर और इंजीनियर बनाएं। बेटियों को पढ़ाकर उन्हें अधिकारी बनाएं। जब तक हमारी महिलाएं आगे नहीं आएंगी तब तक समाज का विकास अधूरा है। मैं वचन देती हूं, आपके हर सुख-दुख में प्रजापति समाज के साथ खड़ी रहूंगी। रामलाल प्रजापति – समाजसेवी ने कहा कि हमारा समाज हजारों साल से राष्ट्र निर्माण में लगा है। कुम्हार का चाक रुकता नहीं, और प्रजापति समाज भी रुकेगा नहीं। अब हमें राजनीति, व्यापार और शिक्षा में आगे आना होगा। युवाओं से अपील है – नशा और मोबाइल छोड़ो, हुनर और किताब पकड़ो। संगठित रहोगे तो दुनिया आपके पैर छुएगी। कृष्ण चंद्र प्रजापति – कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा आज हम संकल्प लेते हैं कि कोई भी प्रजापति भाई भूखा, अशिक्षित और बीमार नहीं रहेगा। हर गांव में हमारी समिति बनेगी। हर गरीब बच्चे की फीस हम भरेंगे। आपस की फूट भूलकर एक हो जाओ। यही दक्ष महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के आयोजक महेश कुमार प्रजापति – जिला अध्यक्ष, गौ रक्षा समिति ने कहा दक्ष महाराज ने सृजन किया था। आज हमें भी सृजन करना है। अपने समाज का, पर्यावरण का और संस्कारों का। मैं युवाओं से कहता हूं – जन्मदिन पर गौशाला जाओ, 1 पेड़ लगाओ। दिखावा छोड़ो, सेवा करो। आज बांदा ने देख लिया कि प्रजापति समाज अब निर्णायक है। हमारी एकता ही हमारी सरकार है। पिंकी प्रजापति – महिला अध्यक्ष ने कहा नारी के बिना समाज अधूरा है। आज इतनी बहनें आई हैं ये बहुत बड़ी बात है। मैं हर मां से कहती हूं – अपने बच्चों को संस्कार दो। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाओ। हम महिलाएं मिलकर स्वरोजगार से जुड़ेंगी और समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से हाई स्कूल इंटर में समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से सभी मातृ शक्तियों को भी सम्मानित किया गया। समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरती प्रजापति सभासद, शोभा प्रजापति सभासद, अमित प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति, सूरज प्रजापति, केपी प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश प्रजापति, ग्राम प्रधान राजेश प्रजापति, ग्राम प्रधान पहलाद प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, लाल प्रजापति, राम रतन प्रजापति, सुदामा प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, संतोष अकेला प्रजापति, रमेश ऋषि, अंगद प्रजापति, देवीदिन प्रजापति, सुल्तान प्रजापति, सुधीर चक्रवर्ती, शैलेंद्र प्रजापति, निर्भय प्रजापति, अवधेश प्रजापति, आदित्य प्रजापति, महेश प्रजापति, रामसागर प्रजापति, महेंद्र कुमार प्रजापति, शैलू प्रजापति, सोशल मीडिया राम प्रकाश प्रजापति, सोशल मीडिया श्यामू प्रजापति, बिहारी लाल प्रजापति, राजू प्रजापति सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


