जनपद बांदा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ के पहली बार बांदा आगमन पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस कार्यालय अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे। फूल-मालाओं से स्वागत के बाद संगठन सृजन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अब कम समय बचा है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करे और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का काम करे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वर्ष 2025 से लगातार कार्य किया जा रहा है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। संगठन ऐसे कार्यकर्ताओं को चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन तिवारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह, एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आकाश दीक्षित, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, सूरज बाजपेई, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


