सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के चौथे दिन मदर सुहाग इंटर कॉलेज में आयोजित हुई।ट्रैफिक की पाठशाला

700 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ. संतोष सिंह,

फतेहपुर ::- सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत चौथे दिन मदर सुहाग इंटर कॉलेज, फतेहपुर में सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय फतेहपुर एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), पीआईयू कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में त्रिवेणी संगम हाईवेज प्रा. लि. के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्र, आरआई कृष्णचंद्र सिंह, राम सागर एवं प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव की उपस्थिति में लगभग 700 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सुरक्षित सड़क उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना दुर्घटनाओं से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने की अपील की।वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्र ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन त्रिवेणी संगम हाईवेज के सीएसआर मैनेजर एवं राजस्थान सरकार से राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित फिरोज खान ने किया। कार्यक्रम में हाईवे के अधिकारी अतुल शुक्ला सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।