राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रबुद्ध जन गोष्ठी सकुशल हुई संपन्न

खागा फतेहपुर ::- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला खागा द्वारा शताब्दी वर्ष के आयोजित कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्ठी बैठक आज दिनांक 15/05/2026 को दस बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा मे आयोजित किया गया. जिला प्रचारक मोहित नारायण जी द्वारा बताया गया की समाज मे सदभाव लाने के लिए समाज के सज्जन-प्रबुद्ध जन लोगो को एक साथ विचार मंथन के लिए एकत्र होना पड़ेगा जातियों मे बटे हुवे समाज को एक साथ खड़ा होने के लिए प्रमुखजनो को अहम भूमिका मे आगे आना पड़ेगा

समाज के प्रमुख जनो से समाजिक सद्भाव और समाजिक सद्भाव से समाजिक,समरसता समाजिक समरसता से समाजिक एकता आती हैँ और समाजिक एकता से राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय उन्नति होती हैँ. अंत मे कल्याण मन्त्र के साथ बैठक का समापन किया गया बैठक मे उमेश जी (नगर कार्यवाह), राहुल जी (जिला प्रचार प्रमुख, प्रेम चंद्र जी (नगर प्रचार प्रमुख ) गजेंद्र सिंह जी (प्रधानाचार्य ) के साथ संभरान्त नागरिक व्यवसाय व विभिन्न जाति प्रमुख व मात्र शक्तियाँ उपस्थित रहे।

Crime24hours /समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी