जनपद बांदा।
जनपद के कस्बा कमासिन में विकासखंड स्तरीय नेत्र शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के संयोजक तत्व में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम महान संत श्री रणछोड़ दास जी महाराज का पूजन स्थानीय स्पॉन्सर भवानीदीन यादव व प्रधानाध्यापक तीरथ प्रसाद गुप्त ने किया ।जानकी कुंड चित्रकूट से आए चिकित्सकों ने 117 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया फालो अप के अंतर्गत15 मरीजों को चश्मा दिया गया, 48 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए जिसमें से 40 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट भेजा गया, 26 मरीजों का विजन चेक किया गया उन्हें निशुल्क चश्मा दिए गए, 28 मरीजों में आंखों की विभिन्न बीमारी ग्लूकोमा, रेटिना, पर्दे व मांस बढ़ने की बीमारी पाई गई उन्हें इलाज की उचित सलाह चिकित्सकों ने दिया। जानकी कुंड चित्रकूट से आए डॉक्टर उमाशंकर शुक्ल नेत्र सहायक, शिवम नेत्र सहायक, दीपक नेत्र सहायक, बृजेश यादव चश्मा विभाग ,दिलीप कुमार परामर्शदाता ,संतोष मिश्रा मेडिसिन विभाग ने मरीजों का विधिवत परीक्षण किया। गायत्री परिवार के भवानीदीन यादव, अभय तिवारी, ज्ञान यादवने रजिस्ट्रेशन का कार्य किया और मरीजों की सहायता किया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


