जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को थाना नरैनी पुलिस द्वारा महिला को जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से घायल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार रविवार दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को थाना नरैनी क्षेत्र की पटेल नगर की रहने वाली प्रभा देवी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को थाना नरैनी क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आपसी विवाद के चलते उनकी मां को जान से मारने की नीयत से घायल कर दिया था। सूचना प्राप्त होते ही थाना नरैनी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया।इसी क्रम में मुखबिर की सुचना पर अभियुक्त को थाना नरैनी क्षेत्र के पटेल नगर व्यास मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनुज पुत्र संतोष निवासी मुहल्ला पटेल नगर थाना नरैनी जनपद बांदा बताया गया है। संबंधित पर आवश्यक धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में प्र०नि० थाना नरैनी प्रताप सिंह, उ०नि० अश्वनी गुप्ता, कां० अंकित सिंह, कां० शुभम यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


