जनपद बांदा।
रविवार 11 अक्टूबर 2026 को विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में आगामी 16, 17, 18 नवंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में आयोजित होने वाले भव्य प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन जिला कार्यालय, केन पथ रोड, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के बगल में, बांदा पर आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ महेश कुमार प्रजापति ने की। बैठक में अधिवेशन को सफल बनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें जनपद बांदा से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को मथुरा ले जाने, वाहन व्यवस्था, प्रचार-प्रसार व आर्थिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इस दौरान श्रीराम प्रजापति को – तिंदवारी विधानसभा प्रभारी, हिमांशु सिंह को – जिला उपाध्यक्ष, दीपू सिंह जी को – जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति, जिला प्रवक्ता संजय ककोनिया, जिला मंत्री विनय गुप्ता विक्की जी, जिला मंत्री कमलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरुण मिश्रा, राहुल गुप्ता, देवीदिन प्रजापति नगर उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि यह मथुरा अधिवेशन केवल अधिवेशन नहीं, बल्कि सनातन हिन्दू संस्कृति का महाकुंभ है। हमें गौ रक्षा, गंगा रक्षा व हिन्दू स्वाभिमान की इस लड़ाई को गाँव-गाँव तक ले जाना है। सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुट जाएं और 16 नवंबर को मथुरा में बांदा जिले की सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराएं। जो जिम्मेदारी आज नए पदाधिकारियों को दी गई है, वह जिम्मेदारी नहीं बल्कि गौ माता की सेवा का सौभाग्य है। हम सबको मिलकर संगठन को जिले में नंबर 1 बनाना है। अंत में सभी ने 16, 17, 18 नवंबर को मथुरा अधिवेशन में भारी संख्या में चलने का संकल्प लिया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


