जनपद बांदा।
बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की बैठक में तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा। 8 अक्टूबर को जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन। बांदा में आगामी नवरात्रि महोत्सव को दिव्य, भव्य एवं व्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महोत्सव की तैयारियों तथा नगर की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में समिति के संरक्षक गोपाल चंद्र अवस्थी ‘सुल्लू महाराज’ ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर से नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ होगा, जबकि 20 अक्टूबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी से महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाने का आह्वान किया।
संरक्षक प्रभाकर सिंह चंदेल ने कहा कि नवरात्रि हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान धार्मिक एवं सामाजिक संदेश देने वाली आकर्षक झांकियों का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि महोत्सव के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे। संरक्षक मनोज जैन ने नवरात्रि के नौ दिनों तक नगर में आवारा पशुओं एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग रखी। वहीं संरक्षक शिवप्रसाद अवस्थी ने नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखने की मांग की।
समिति के प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन के सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से संजय काकोनिया, सुनील सक्सेना, घनश्याम सिंह राजपूत, अभिषेक पांडेय, सौरभ गुप्ता ‘भैया जी’, बाबूराम निषाद, रजत रावत, अमित गुप्ता, नईम नेता, शिवम चौरसिया, शैलेंद्र कुमार वर्मा, महेश प्रजापति, आशीष अवस्थी, दीपक अवस्थी, छोटू धुरिया, अर्जित अग्रवाल, यशराज गुप्ता, अविनाश निगम, सचिन सोनकर, दीपक गुप्ता, डॉ रमाशंकर राजपूत कुलदीप नामदेव श्लोक द्विवेदी रजत रावत सागर गोयल, अशोक यादव, पंकज खटीक सहित समिति के सभी संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


