जनपद बांदा।
जिलाधिकारी अमित आसेरी जनपद बांदा के द्वारा भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु जनपद -बांदा के फील्ड ट्रेनर (FTs) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रकार शासन के निर्देशानुसार, जनपद स्तर पर फील्ड ट्रेनर के प्रशिक्षण का औपचारिक शुभारंभ आज से हो गया है। बताया गया कि जैसा कि विदित है कि दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा दिनांक 1 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी 2027 तक प्रत्येक ग्राम और नगर में घर-घर जाकर जनगणना के कार्मिक गणना का काम पूर्ण करेंगे। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के दौरान प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। उक्त फील्ड अवधि के दौरान जनपद के प्रत्येक गांव एवं नगरीय वार्डों में ड्यूटी पर लगाए जाने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजर के द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न किया जाना है। उक्त कार्य के दौरान प्रत्येक प्रगणक परिवार के सभी सदस्य की समस्त 40 बिंदुओं की जानकारी विस्तार से दर्ज करेंगे तथा अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की जनगणना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, अपर जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व) ने समस्त फील्ड ट्रेनर्स से विस्तारपूर्वक बात किया तथा जनगणना के आगामी कार्यों को त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने जनगणना में प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए जनगणना के फील्ड कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु सभी को निर्देशित किया। उन्होंने जनगणना के दौरान आने वाली जनगणना के फील्ड कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा किया। जनपद बांदा के सभी निवासी आम जनता को जनगणना में शत प्रतिशत कवरेज करने पर जोर दिया। ध्यातव्य है कि जनगणना के दूसरे चरण में लगभग 5000 कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा फील्ड में कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त प्रतिभागी फील्ड ट्रेनर को संबोधित करते हुए ट्रेनिंग की महत्ता एवं जनगणना के द्वितीय चरण में समस्त फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कार्य के प्रति प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण के इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, अपर जिला अधिकारी (वित्त /राजस्व) तथा जिला प्रभारी शैलेश कुमार के अलावा जनपद के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


