अभाविप बांदा का चौथे दिन भी धरना जारी, जब तक जिला अधिकारी आकर ज्ञापन नहीं लेते तब तब जारी रहेगा आंदोलन : कार्तिकेय

जनपद बांदा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बांदा द्वारा बताया गया है कि पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय बांदा के विगत 17 वर्ष से अधिक बने महिला छात्रावास को संचालित करने एवं छात्रों की मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करने हेतु जिला अधिकारी को 10 ज्ञापनों से अधिक ज्ञापन सौपे है। परंतु कोई प्रभावी कार्यकवाही ना होने के कारण 9 सूत्रीय माँगो को लेकर पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा में अभाविप धरने के लिए बाध्य हुई है। अभाविप के जिला संयोजक छात्र नेता कार्तिकेय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की आज हमारा धरने का चौथा दिन है परंतु जिलाधिकारी अभी तक छात्रों का ज्ञापन लेने पहुचे। ना ही कोई प्राचार्य के एस कुशवाहा पर कार्यवाही हुई। अभाविप बांदा धरने के दूसरे दिन मशाल जुलूस एवं धरने के तीसरे दिन अभाविप के कार्यकर्ताओं जिलाधिकारी एवं प्राचार्य की बुद्धि शुद्धि यज्ञ के माध्यम से विरोध दर्ज किया।

छात्रों का कहना है कि अपर जिला अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं पुलिस बल के तमाम आला अधिकारियों के आने के बावजूद अभाविप के कार्यकर्ता अपनी बात के अडिग रहे और जब तक जिलाधिकारी स्वयं आकर हमारी मांगे पूरी नहीं करते एवं ज्ञापन स्वीकार नहीं करते तब तक धरना चलता रहेगा। छात्र नेता कार्तिकेय गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि चौथे दिन आज हमने महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष एवं कंप्यूटर कक्ष में ताला डाल कर अध्यापकों को नारा देते हुए “ एक पोहा – एक चाय “ पोहा खिलाया। जिला संयोजक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिलाधिकारी नहीं आते है तो बांदा के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन करने हेतु अभाविप बाध्य होगी जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।

इस मौके पर स्नेहा नामदेव, प्रतिभा अग्निहोत्री, सुरभी, अंशिका, कृति, रीता, हिमांशी, रीतिका, रूपाली, सुभास त्रिपाठी, युवराज सिंह, अभय साहू, समीर सिंह, ओम सिंह, हर्ष सिंह, आयुष, दिलीप यादव, शैलेंद्र दीक्षित, प्रवीण त्रिवेदी, सतेंद्र सिंह, अभय सोनी, हिमांश श्रीवास, अंजने, अम्ब्रिका, शिवम, अनुज, हर्षित, प्रवीण, हेमंत विश्वकर्मा, उत्सव सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ साथ महाविद्यालय की समस्त छात्रशक्ति मैदान में डटे रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट