
संजय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।
जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिहार द्वारा विकासखंड बिहार सभागार में राष्ट्रीय पोषण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं को विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई। इंस्टॉल प्रदर्शनी, तथा जागरूकता रैली के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के संबंध में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। गोद भराई कार्यक्रम, व अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी आकांछा दीक्षित ,ग्राम विकास अधिकारी आईएसबी सुरेंद्रनाथ ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्र भूषण ,सुपरवाइजर ज्योति मिश्रा, शिवानी शक्ला, उर्मिला रानी आदि उपस्थिति रही। कार्यक्रम आयोजन को लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी माया देवी न उपस्थित लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


