जिला प्रशासन के प्रयासों से छात्रों की 9 सूत्री मांगों के समाधान की दिशा में तेजी से कार्य प्रारंभ

जनपद बांदा।

बांदा में छात्रों द्वारा उठाई गई 9 सूत्री मांगों के समाधान की दिशा में जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पंडित जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य द्वारा छात्रों की मांगों पर तत्परता से कार्यवाही किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई है। कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधाओं एवं महाविद्यालय परिसर के बेहतर वातावरण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर एवं छात्रावास में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही छात्रावास में आवश्यक मरम्मत कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए सभी संबंधित बिंदुओं पर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए सभी 9 सूत्री मांगों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही तत्परता से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए महाविद्यालय में सकारात्मक, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करना है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट