जनपद बांदा।
बांदा जनपद में भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए चलाए जा रहे “पक्षी बचाओ अभियान को जनसमर्थन मिल रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बांदा के मैनेजर पुष्पेन्द्र सिंह एवं कलक्ट्रेट कार्यालय के असलहा बाबू संदीप सिंह ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दोनों अधिकारियों ने बैंक परिसर में पेड़ पर बंधे लकड़ी के घोंसलों में दाना डाला और मिट्टी के बर्तनों में पानी भरा। साथ ही प्रतिदिन दाना-पानी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।
झंडा भेंट कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं:
इस अवसर पर अभियान संयोजक ने मैनेजर पुष्पेन्द्र सिंह और असलहा बाबू संदीप सिंह को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अभियान संयोजक ने कहा कि पक्षियों के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। गर्मी में एक बर्तन पानी और थोड़ा दाना रखना किसी पक्षी की जान बचा सकता है।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


