रिपो-:सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन
ऐंधा (जालौन): कोटरा क्षेत्र में संतान सप्तमी का त्यौहार बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
इस पावन अवसर पर पूजा, अर्चना, रीना,प्रजापति प्रियंका, उर्मिला, लक्ष्मी प्रजापति सहित गांव की सैकड़ों माताओं ने एकत्रित होकर संतान सप्तमी की कथा सुनी और भगवान से अपनी संतान के मंगल की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा का दौर शुरू हो गया था।
मान्यता है कि संतान सप्तमी का व्रत करने से संतान को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और परिवार में खुशहाली आती है। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई दी और प्रसाद वितरण किया।
पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।


